एक गाय का सपना — और उसे पूरा करने में बीत गई एक किसान की पूरी ज़िंदगी।
होरी एक गरीब किसान है जिसका बस एक ही सपना है — उसके दरवाज़े पर एक गाय बँधी हो। पर क़र्ज़, ज़मींदार, महाजन और समाज के बंधनों के बीच यह छोटा-सा सपना भी एक लंबा संघर्ष बन जाता है।
गाँव और शहर की दो दुनियाओं को साथ लेकर चलता ‘गोदान’ प्रेमचंद का सबसे महान उपन्यास माना जाता है — भारतीय किसान के जीवन का सबसे सच्चा दस्तावेज़।